Sattu Health Benefits
सत्तू बाजारों में ख़रीदे जाने वाले स्नैक्स से कही ज्यादा पौष्टिक और फायदेमद होते है| यह चना और अन्य साबूत अनाजों के मिश्रण से बनाये जाने वाला आटा होता है बहुत से लोगो की नाश्ते की पहली पंसद सत्तू होता है चने का सत्तू जो होता है वह सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है
क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चने के सत्तू में फाइबर कार्बोहाइड्रेट आयरन
मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे की बॉडी को
जबर्दस्त फायदा मिलता है सत्तू
हमारी फिटनेस के लिए कितना फायदेमंद है आप भी सोचते होंगे कि हमारे बड़े बूढ़े
सत्तू का सेवन इतना अधिक क्यों करते हैं तो आगे सत्तू के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेते है |
Topic -
- सत्तू के फायदे - Benefits of Sattu in Hindi
- सत्तू के नुकसान - Side Effects of Sattu in Hindi
सत्तू के फायदे - Benefits of Sattu in Hindi
1. डायबिटीज में सत्तू खाने के फायदे -
रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ाने से मधुमेह की समस्या हो सकती है सत्तू डायबिटीज में खाना काफ़ी अच्छा हो सकता है इसे पानी में घोलकर शरबत बना कर पी सकते हैं या फिर इसका नमकीन बनाकर भी आप लोग खा सकते हैं|
2. ब्लड प्रेशर में सत्तू के फायदे -
ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उसको दूर करने के लिए सत्तू (sattu in hindi) को आप खा सकते हैं इसमें नींबू जीरा और पानी मिलाकर इसे खा सकते हैं इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा |
3. गर्मियों में सत्तू खाने के फायदे -
सत्तू की तासीर ठंडी होती है गर्मी का जो बुरा असर होता है और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन आप लोग कर सकते हैं सत्तू खाने या फिर पीने से (sattu drink benefits) लू लगने का जो ख़तरा रहता है वह काफ़ी ज़्यादा कम हो जाता है सत्तू के सेवन से शरीर का तापमान नियत्रित रहता है |
4. वजन कम करने के लिए सत्तू के लाभ -
सत्तू मोटापे को दूर करता है सत्तू को खाने या पिने से लबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आसानी से वजन काम किया जा सकता है | इसे रोजाना खाने से पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है और मोटापा कम होने लगता है सत्तू को एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स माना जाता है यह पेट की गड़बड़ियों को भी ठीक करता है इससे लीवर को मज़बूत बनाए रखने में भी मदद मिलता है |
5. शरीर की कमजोरी दूर करे सत्तू -
सत्तू खाने पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है साथ ही साथ अधिक उम्र में बहुत-सी समस्याओं से ग्रसित होते हैं चने का सत्तू सबसे बढ़िया माना जाता है बुज़ुर्गो के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की भी जरूरत होती है बुजुर्गों की समस्त समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ हद तक सत्तू फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह पचने में आसान होता है और उच्च ऊर्जा का स्रोत होता है इसलिए सत्तू बुजुर्गों के लिए अच्छा होता है इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है जो उनके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है और अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है |
सत्तू के नुकसान - Side Effects of Sattu in Hindi
1. सत्तू में फाइबर की अधिक मात्रा होती है | इसके अधिक सेवन से फाइबर गैस, पेट फूलना, एठेन और दस्त का कारण बन सकता है |
2. चने के सत्तू ज्यादा न खाये बल्कि इसमें जौ मिला ले चने का सत्तू गैस बनाता है|
Post a Comment
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know